दुकानदार के बेटे से मारपीट, एक गिरफ्तार
आजमगढ़ : बिलरियागंज थाना क्षेत्र के चकतोहफापुर निवासी शमशाद अहमद पुत्र मो0 उसमान द्वारा स्थानीय थाने पर लिखित सूचना दिया कि 01 दिसम्बर की शाम को साजिद समेत 05 व्यक्तियों नाम पता अज्ञात द्वारा मेरे कपड़े की दुकान से उधार का समान लेने की बात को लेकर मेरे लड़के जीशान को एक राय होकर लोहे की राड व घातक असलहे के साथ मारा-पीटा व धमकी दिया। अबरार द्वारा जान से मारने की नियत से कट्टा से फायर किया, जिसमें जीशान बाल-बाल बच गया। इस सूचना पर स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
बिलरियागंज थाने की पुलिस आज बृहस्पतिवार को समय 11.05 बजे हसनपुर बाग कस्बा बिलरियागंज से महताब पुत्र अब्दुल मजीद निवासी हसनपुर बाग कस्बा बिलरियागंज को गिरफ्तार किया है।

No comments