Breaking Reports

उद्योग स्थापना के लिए जिले के पांच लाभार्थियों को मिला 65 लाख ऋण



आजमगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में चतुर्थ आनलाइन ऋण एवं टूलकिट वितरण मेला का आयोजन वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय सिद्धार्थ नाथ सिंह व अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल एवं बैंकों के मुख्य प्रबंधक एवं महाप्रबंधक मौजूद रहे। 

जिलाधिकारी राजेश कुमार ने एनआईसी में 05 लाभार्थियों को बैग निर्माण हेतु, मिनी राइस मिल हेतु मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत, ODOP मार्जिन मनी सहायता योजनान्तर्गत ब्लैक पाटरी हेतु, फर्नीचर उद्योग हेतु तथा कम्प्यूटर एसेसरीज हेतु प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अन्तर्गत कुल रू0 65.00 लाख का ऋण वितरित किया गया। उक्त कार्यक्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत रीता मोदनवाल को हलवाई ट्रेड, श्रीराम को सोनार ट्रेड तथा एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट एवं प्रशिक्षण योजनान्तर्गत फैजुल हसन, मोहम्मद दानिश एवं मोहम्मद असलम को रेसमी साड़ी ट्रेड हेतु टूलकिट वितरित किया गया।

No comments