धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में तीन गिरफ्तार
आजमगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डीह कैथौली निवासी अशोक कुमार यादव पुत्र अच्छेलाल ने स्थानीय थाने पर तहरीर दी कि हिन्दुओं को लोभ देकर दुसरे धर्म में हस्तांतरण कराने के मकसद से बालचंद जायसवार पुत्र रामआधार निवासी ग्राम रामपुर नदी थाना मडियाहूं जनपद जौनपुर, गोपाल प्रजापति पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम बलुआ बीर आदमपुर थाना आदमपुर जनपद वाराणसी व नीरज कुमार पुत्र मनधारी निवासी ग्राम तिवारिया थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ मेरे गाँव के त्रिभुवन यादव पुत्र रामअंचल यादव के घर आये थे। उपरोक्त लोग मुझे क्रिश्चियन धर्म में जाने को कहा व प्रार्थना करने हेतु भी कहे। जब मैने ईसाई धर्म की प्रार्थना करने से मना किया तो वे लोग मुझे गाली-गलौज व धमकी देने लगे। शोर होने पर वे सभी भागने लगे, तभी ग्रामीणों ने उन लोगों को पकड़ लिया। उक्त व्यक्तियों के पास से बाइबिल व ईसाई धर्म से सम्बन्धित दस्तावेज भी बरामद हुए है। अशोक कुमार यादव ने उक्त व्यक्तियों व बरामद वस्तुओं को साथ लेकर स्थानीय थाने पर पहुंचे। पुलिस ने उक्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया।
तत्पश्चात दीदारगंज थाने की पुलिस ने उक्त आरोपियों बालचंद जायसवार पुत्र रामआधार, गोपाल प्रजापति पुत्र अशोक कुमार व नीरज कुमार पुत्र मनधारी को पवित्र बाइबिल व एक कापी के साथ गिरफ्तार किया है।

No comments