दुकानों से चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार, चोरी के प्रिंटर व नकदी बरामद
आज रविवार को तरवां थाने की पुलिस भरथीपुर बाजार से नहर के रास्ते से ग्राम धरहरा की ओर जा रही थी। जैसे ही पुलिस सुल्तानपुर नवापुरा जाने वाले चौराहे पर पहुँची कि एक व्यक्ति ने इशारे से गाड़ी रोकवाकर सूचना दिया कि दो लड़के 2-3 दिन से प्राय: सुल्तानपुर नवापुरा प्राथमिक स्कूल के पीछे निर्जन स्थान पर बने तालाब पर आते है, तालाब के चारों ओर बने भीटे से तालाब की तरफ उतरकर कुछ देर वहाँ रूकते है उसके बाद पुन: चले जाते है, जो संदिग्ध प्रतीत होते है। वे अभी कुछ देर पहले तालाब की तरफ गए है। इस सूचना पर पुलिस टीम प्राथमिक विद्यालय के पास आकर तालाब के भीटे पर पहुंचकर पुलिस बल द्वारा दबे पाँव तालाब में उतरकर बैठे दोनों व्यक्तियों के पास पहुँचे तो देखा कि दोनों व्यक्ति काफी मात्रा में सिक्के गिन-गिन कर प्लास्टिक की पॉलिथीन में रख रहे है। ये सब देखकर विश्वास हो गया कि ये दोनों चोर है कही से सिक्के चुराकर लाये है।
पुलिस टीम द्वारा एक बारगी घेरकर आवश्यक बल प्रयोग करके दोनों व्यक्तियों को तालाब के किनारे झाड़ियो के पास समय करीब 11.15 बजे पकड़ लिया। नाम पता पूछने पर एक व्यक्ति ने अपना नाम राज कुमार पुत्र अनिल राम निवासी हैबतपुर डुभाव थाना तरवां व दूसरे ने अपना नाम ओमप्रकाश कुमार पुत्र रूदल राम निवासी झोटना थाना भुड़कुड़ा जिला गाजीपुर बताया।
पुलिस से पूछताछ में दोनों ने बताया कि 17 दिसम्बर की रात में कल्लू पुत्र राजेश राम व इन्द्रजीत उर्फ बुच्ची पुत्र रामलाल राम निवासीगण बेलहरा थाना बहरियाबाद जिला गाजीपुर के साथ मिलकर भरथीपुर बाजार में चार दुकानो में चोरी किये थे। उस चोरी में नकद रूपये, सिक्के, सिगरेट व कम्प्यूटर के प्रिंटर की चोरी किये थे। नकद रूपये हमारे साथी कल्लू व इन्द्रजीत उर्फ बुच्ची लेकर चले गये थे। प्रिंटर व सिक्के तथा गुटका आदि हमलोग लाकर रात में ही यहाँ झाड़ियों में छिपा दिये थे। मौके पर गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से एक कम्प्यूटर प्रिंटर,10 रुपये के 50 सिक्के, 5 रु. की एक फटी नोट, 10 रु. की 9 फटी नोट, 20 रु. की दो फटी नोट, 5 रु. के 351 सिक्के, 2 रु. के 188 सिक्के, एक रु. के 74 सिक्के, 21 विमल गुटका, 10 कैस गुटका व 15 गुटके की तम्बाकू, बरामद हुई है।

No comments