पुलिस पार्टी पर फायर करने वाले दो बदमाश जेनरेटर के साथ गिरफ्तार, तीन फरार
एसपी के निर्देश पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस शुक्रवार की रात्रि क्षेत्र में गश्त के दौरान देवापार बैंक के पास मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मालटारी रोड पर नदौरा नहर पुलिया के पास कुछ बदमाश अवैध असलहे के इकट्ठा है, जो कही लूट पाट करने की योजना बना रहे है। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मुखबिर को साथ लेकर देवापार से चुनहवाँ चौराहा आये। चुनहवाँ चौराहे पर वाहन को खड़ाकर नदौरा नहर पुलिया के पास पहुंचे। पुलिया के पास सड़क के किनारें कुछ व्यक्ति मौजूद थे। मुखबिर ने बताया कि यही वे बदमाश है। यह कह कर वह हट गया। पुलिस टीम ने एक बारगी बदमाशो को घेर लिया तभी एक बदमाश ने कहा कि फायर कर हम लोग पुलिस के घेरे में आ गये है। तभी एक बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया परन्तु पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए मौके पर दो बदमाशों को पकड़ लिया गया। वहीं तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गये। पकड़े गये बदमाशों में से पहले ने अपना नाम सोनू सोनकर पुत्र बेलास सोनकर मोहल्ला समता नगर कस्बा व थाना जीयनपुर उम्र 22 वर्ष बताया, जिसके पास से एक तमंचा .315 बोर व दो जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। दुसरे बदमाश ने अपना नाम श्याम सुन्दर राजभर पुत्र वासुदेव राजभर निवासी मसौना थाना जीयनपुर बताया, जिसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में मौके से भागे हुए बदमाशों का नाम नदीम पुत्र इकराम निवासी देवापार थाना जीयनपुर, अरविन्द राम पुत्र मन्नू राम निवासी पूनापार (बड़ागांव) थाना जीयनपुर व कलीम पुत्र इस्लाम निवासी शाहपुर नेवादा थाना जीयनपुर बताया।
गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि हम पाँचो व्यक्ति यहाँ पर इकट्ठा होकर चुनहवां चौराहे पर स्थित दुकानों मे लूटपाट की योजना बना रहे थे। नदीम, कलीम व अरविन्द राम मौके से भागने मे सफल रहें। पूछताछ करने पर यह भी बता रहे है कि हम पाँचो लोग मिलकर चोरी के तीन जनरेटर अरविन्द राम निवासी पूनापार उपरोक्त के घर रखे है। जिसे बरामद करा सकते है। उक्त जनरेटर को हम लोग बेचने हेतु रखे है। पुलिस ने उक्त तीनों जनरेटर को बरामद किया है।

No comments