गाय को काटने ले जा रहे दो गिरफ्तार
आजमगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात्रि को गाय काटने की सूचना पर पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो गाय व एक बछड़ा बरामद किया है।
अहरौला थाना पुलिस कस्बा माहुल में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति गाय व बछवा काटने के लिये ले जा रहे है। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम ग्राम राजवापुर माफी के तरफ चल दिये। गांव के करीब पहुंचकर देखा तो दो व्यक्ति पंचायत भवन (चकमकसूदजहाँ) कच्ची सड़क पकड़कर आ रहे थे। मुखबिर उनकी तरफ इशारा कर के वहां से हट गया। पुलिस बल द्वारा उनको रूकने लिए टार्च की रोशनी से इशारा किया गया, तो दोनो व्यक्ति गाय को छोड़कर भागने लगे। पुलिस बल द्वारा घेरकर दोनों व्यक्तियो को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये व्यक्तियों ने अपना नाम शहनवाज पुत्र बेचन व जैश पुत्र स्व0 रफीक निवासीगण कस्बा माहुल वार्ड नं-8 थाना अहरौला बताया। मौके से दो गाय व एक बछिया बरामद किया गया।

No comments