Breaking Reports

पुलिस मुठभेड़ में दो हत्यारोपी गिरफ्तार, 10-10 हजार रूपये के थे ईनामी


आजमगढ़ : देवगांव कोतवाली थाना क्षेत्र में 9 दिसम्बर को दाढ़ी बनवा रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद असलहा लहराते हुए बदमाश भाग निकले। मृतक के पुत्र की तहरीर पर स्थानीय थाने पर 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया।

देवगांव कोतवाली थाना क्षेत्र के सेठौली गोपालपुर गांव निवासी दिलीप उर्फ बबलू गिरी में 9 दिसम्बर को गोसाईगंज बजार में दाढ़ी बनवा रहे थे। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना के बाद मृतक के पुत्र वेदप्रकाश गिरी ने 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। एसपी द्वारा बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

 आज मंगलवार को देवगांव थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सेठौली गोपालपुर में हुई हत्या में नामित आरोपी पौनी की तरफ से बाईक द्वारा अपने घर नसरतपुर आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस टीम उक्त स्थान पर पहुँच कर इंतजार करने लगी। कुछ ही देर में दो मोटरसाइकिल पौनी की तरफ से आती दिखाई दिया। पुलिस टीम सतर्क होकर मोटरसाइकिल सवार को पुलिया के करीब आते ही टार्च की रोशनी से रोकने का ईशारा किया गया तो दोनों मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर करने लगे। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए एकबारगी पकड़ने का प्रयास किया गया तो आगे मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति अपने मोटरसाइकिल को पीछे मोड़कर भाग गये तथा पीछे वाले मोटरसाइकिल का चालक मोटरसायकिल मोड़ने में असंतुलित होकर गिर गया, जिस पर सवार दो व्यक्ति सड़क पर गिर गये तथा एक मोटरसाइकिल को चलाकर भागने में सफल रहा। गिरे हुए दोनों व्यक्ति को पुलिस टीम ने मौके पर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों में से एक ने अपना नाम निर्देश गिरी पुत्र शिव कुमार गिरी ग्राम नसरतपुर (गोसाईगंज) थाना देवगाँव तथा दूसरे ने अपना नाम शिवम गिरी पुत्र सुरेश गिरी ग्राम नसरतपुर (गोसाईगंज) थाना देवगाँव बताया। तलाशी से निर्देश गिरी के कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर, एक जिंदा कारतूस 32 बोर तथा एक खोखा कारतूस 32 बोर बरामद हुआ तथा शिवम गिरी के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। फरार व्यक्तियों का नाम नीरज गिरी पुत्र अशोक गिरी, राहुल गिरी पुत्र महेन्द्र गिरी, निर्भय गिरी पुत्र अशोक गिरी निवासीगण नसरतपुर बताया।


  पूछताछ में गिरफ्तार निर्देश गिरी व शिवम गिरी ने बताया कि मृतक दिलीप गिरी उर्फ बबलू द्वारा वर्ष 2014 में हमारे चाचा अशोक गिरी उर्फ पप्पू की हत्या कर दिया था। इसी का बदला लेने के लिये हम लोगों ने 09 दिसम्बर को दिलीप गिरी की इसी असलहा से हत्या किया था। राहुल गिरी, नीरज गिरी व निर्भय गिरी ने भी अपने-अपने असलहे से दिलीप गिरी को गोली मारा था।  हत्या की योजना में अंजनी राय एवं उसका लड़का अभिषेक राय तथा विजय यादव भी सरीक थे। घटनास्थल पर ये तीनों लोग भी मौजूद थे।

No comments