लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार
बरदह थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 18 सितम्बर की रात सरायमोहन गाँव में रमा देवी के घर में जो लूट की घटना हुई थी उससे सम्बन्धित दो व्यक्ति ठेकमा ब्लाक सरायमोहन गेट पर खड़े होकर कहीं जाने के लिए साधन का इन्तजार कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम उक्त स्थान पर पहुँच गए। वहां ब्लाक गेट के सामने दो व्यक्ति खड़े दिखाई दिये जिन्हे मुखबिर ने इशारा करके बताया कि यही वे दोनों है। पुलिस टीम को देखकर दोनों व्यक्ति पीछे मुड़कर ठेकमा ब्लाक के अन्दर तेजी से जाने लगे। जिन्हे पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्तियों में एक ने अपना नाम डबलू वर्मा पुत्र बुचकुन वर्मा निवासी ग्राम खरगीपुर थाना बरदह तथा दुसरे ने अपना नाम महेन्द्र सरोज पुत्र गुन्नन निवासी ग्राम भीरा थाना बरदह जिला बताया तथा भागने का कारण पूछने पर बताया कि हमलोग बेरोजगार हैं और चोरी करके अपने तथा परिवार की जीविका चलाते हैं। पकड़े गये दोनों व्यक्तियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि दोनों ने ही 18 सितम्बर की रात सरायमोहन गाँव में रमाजी देवी के घर के खिड़की का सरिया तोड़कर घर के अन्दर प्रवेश कर चोरी करने के लिए घुसे थे। घर के अन्दर प्रवेश करने पर परिजन जग गये। घटना के समय मेरे साथ पंकज सरोज पुत्र रामप्यारे सरोज निवासी ग्राम सरायमोहन थाना बरदह व सुनिल हरिजन निवासी केराकत जिला जौनपुर थे। परिजनों के जग जाने के कारण हमलोग मारपीट कर सभी को एक कमरे में बन्द कर दिये तथा कमरे में रखी आलमारी के बैग से चैन/पायल जेवरात व नकदी 32 हजार रूपया लेकर चले गये। इस घटना में लूटे गये सामान को हमलोग आपस में बाट लिये थे। आज वहीं सामान हम दोनों बेचने के लिए जा रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया। इस पर पकड़े गये व्यक्तियों की बारी बारी जामातलाशी ली गयी तो महेन्द्र सरोज के पास से दो पायल सफेद धातु व एक चैन पीली धातु निकला तथा 2200 रूपया मिला तथा डबलू वर्मा पुत्र बुचकुन वर्मा के पास से 600 रूपया मिला। बरामद पायल व चैन के सम्बन्ध में पूछा गया तो महेन्द्र सरोज ने बताया कि यह पायल व चैन उसी लूट का है जो मेरे हिस्से में मिला था। आज हम दोनों इसे बेचने के लिए साधन का इन्तजार कर रहा थे।

No comments