Breaking Reports

छेड़खानी व विडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की धमकी देने के मामले में दो वांछित गिरफ्तार


आजमगढ़ : महाराजगंज थाना क्षेत्र में कुछ मनबढ़ एक युवती के साथ छेड़खानी व विडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की धमकी देते थे। जिसका युवती के पिता द्वारा विरोध किये जाने पर परिवार के सदस्यों साधना सिंह, जयहिन्द सिंह, परमहंस सिंह को लाठी व टांगी से मारकर घायल कर दिया। इस मारपीट में युवती का भाई जयहिन्द सिंह बेहोश हो गया। इसके संबंध में युवती के पिता ने स्थानीय थाने पर शिवम सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह व मनोज सिंह पुत्र श्यामनरायण सिंह निवासी महवीं खास थाना महराजगंज के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत कराया था।

महाराजगंज थाने की पुलिस आज बुधवार को देखभाल के लिए क्षेत्र में मौजूद थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त मुकदमा से संबंधित आरोपीगण शिवम सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह व मनोज सिंह पुत्र श्यामनरायण सिंह अपने घर पर पहुँच कर पीड़ित को मुकदमा लिखाने की बात पर उसके दरवाजे पर चढ़कर पुन: मारपीट करने पर आमादा हैं। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मौके पर पहुँचकर देखा कि दो व्यक्ति पीड़ित के घर के सामने तेज आवाज में कुछ बोल रहे थे। पुलिस वालो को देख कर मुड़कर भागने का प्रयास किये कि पुलिस वालो द्वारा एकबारगी दबिश देकर मौके पर पकड़ लिया गया। आरोपीगण के गिरफ्तारी की सूचना आरोपी मनोज सिंह की पत्नी व शिवम सिंह के चाची अनुपम देवी को मौके पर ही दिया गया।

No comments