Breaking Reports

लूट की घटना को अंजाम देने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार


आजमगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र के ग्राम नाटी के पास 21 नवम्बर को कुछ बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। अहरौला की पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना का पर्दाफ़ाश करते हुए मुख्य अभियुक्त रामनाथ यादव पुत्र पवांरु यादव निवासी दखिनगांवा थाना फूलपुर को चोरी की एक मोटरसाइकिल बिना नम्बर के व लूट के 5100 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा पिल्टल 32 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि जनपद अम्बेडकरनगर के थाना जैतपुर क्षेत्र अन्तर्गत जनसेवा केन्द्र से एंव जनपद जौनपुर के थाना खुटहन क्षेत्र से आदि लूट की घटना अपने अन्य साथियों सर्वेश यादव उर्फ रिंकू पुत्र सतीराम निवासी ओरिल भताना थाना पवई, रिंकज पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी बीरमपुर थाना खुटहन जौनपुर, अजीत यादव उर्फ लाला पुत्र नन्हकू यादव निवासी खुटहन थाना खुटहन जौनपुर, लालू पुत्र शिवशंकर निवासी सुरिस समयीपुर थाना शाहगंज जौनपुर के साथ मिलकर अंजाम दिया।

No comments