Breaking Reports

जिले के 22429 लाभार्थियों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त


आजमगढ़ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नई दिल्ली से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वर्ष 2020-21 में 5.30 लाख लाभार्थियों को आवास निर्माण की प्रथम किस्त एवं 80 हजार लाभार्थियों को द्वितीय किस्त, कुल 6.10 लाख लाभार्थियों को रु0 2690.77 करोड़ ऑनलाइन हस्तांतरण किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा वाराणसी, अयोध्या, बहराइच, लखीमपुर खीरी एवं चित्रकूट के लाभार्थियों से बातचीत की गई।

इसी क्रम में एनआईसी आजमगढ़ के सभागार में मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी राजेश कुमार व मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वर्ष 2020-21 के 21405 लाभार्थियों को प्रथम किस्त एवं 1024 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त, कुल 22429 लाभार्थियों को रु0 9278.80 लाख ऑनलाइन हस्तांतरण किया गया।


 जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वर्ष 2020-21 में 22885 आवासों का लक्ष्य आवंटित किया गया है, जिसमें 22185 आवास स्वीकृत हो चुके हैं। इस योजना के अंतर्गत प्रथम किस्त 40000 रु0 द्वितीय किस्त 70000 रु0 एवं तृतीय किस्त 10000 रु0 है।

 इस अवसर पर परियोजना निदेशक अभिमन्यु सिंह, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय,  डीआईओ एनआईसी रजनीश श्रीवास्तव सहित लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

No comments