Breaking Reports

मनीष राय हत्याकांड में महिला समेत तीन गिरफ्तार


आजमगढ़ : गंभीरपुर क्षेत्र में सोमवार को प्रधानपति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मृतक के पिता ने स्थानीय थाने पर महिला समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसमें पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा गांव की निवर्तमान प्रधान अर्चना राय के पति मनीष राय की सोमवार की रात गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में मृतक मनीष राय के पिता सुरेंद्र राय ने स्थानीय थाने पर गांव के ही गुरुप्रसाद राय उर्फ बेचू राय उसकी पत्नी जयप्रदा राय व उसके पुत्र कृष्णा राय व, कौशल किशोर राय, चन्दन राय, अभिषेक उर्फ बच्चा राय पुत्र कृपाशंकर राय, चन्द्रशेखर उर्फ घुरहु सरोज पुत्र बटोही सरोज, राजेन्द्र प्रजापति पुत्र चौधरी व दीपक उर्फ उपेन्द्र राय पुत्र जगतनारायण राय ग्राम राजेपुर पसिका थाना बरदह तथा व दो अज्ञात के खिलाफ में मुकदमा दर्ज कराया था। 

एसपी सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर को हत्या के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में आज बुधवार को प्रभारी निरीक्षक ज्ञानू प्रिया व उनकी टीम द्वारा उक्त हत्याकांड से सम्बन्धित अभियुक्तगण चन्द्रशेखर उर्फ घुरहु सरोज, राजेन्द्र प्रजापति, जयप्रदा राय को अमिलिया तिराहे के पास हाईवे पर करीब 07.30 बजे गिरफ्तार किया गया है।


इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी गुरु प्रसाद उर्फ बेचू राय व चंदन राय वर्तमान में मनीष राय के चाचा की हत्या में जेल में बंद है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही इस हत्याकांड में कार्रवाई शुरू कर दी थी। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। वहीं, मंगलवार को एसपी के निर्देश पर मुख्य आरोपी गुरु प्रसाद उर्फ बेचू राय के गांव स्थित मकान को ध्वस्ती करा दिया।

No comments