Breaking Reports

अवैध कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार


आजमगढ़ : तरवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से एक अवैध कट्टा व कारतूस बरामद हुआ है।

   एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर तरवां थाने की पुलिस रविवार की रात्रि को चौकी बोंगरिया से रवाना होकर गस्त करते हुये कंचनपुर बाजार में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर ने आकर बताया कि स्कूल के पास एक व्यक्ति खड़ा है। वह अपने पास असलहा रखे हुआ है। तथा वह कोई घटना करने के फिराक में है। इस बात पर विश्वास करके पुलिस टीम स्कूल के लिये नहर मार्ग से अपने आप को छिपते छिपाते चल दिये। स्कूल के पास पुलिया के 20 कदम पहले एक व्यक्ति पुलिया के पास खड़ा दिखाई दिया, जिसके तरफ मुखबिर ने इशारा करके हट बढ़ गया। तभी एकाएक वह व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर पीछे मुड़कर भागने लगा कि 15-20 कदम जाते जाते पुलिस टीम द्वारा  उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम राहुल चौहान पुत्र सुखारी चौहान निवासी सरायत्रिलोचन थाना तरवां बताया। उसकी तलाशी में एक कट्टा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस ने स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया है।

No comments