Breaking Reports

सड़क दुर्घटना में नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक की मौत


आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र के शंकर तिराहे के पास ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में जिले के नगर पालिका कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  मिली जानकारी के अनुसार, जनपद मऊ के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के डंगौली गांव निवासी चंदन मौर्या नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में बतौर राजस्व निरीक्षक पद पर तैनात थे। वह घर से ही हर दिन ऑफिस के लिए आते-जाते थे।प्रतिदिन की भाँति सोमवार की सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे वह बाइक से ड्यूटी के लिए आ रहे थे। अभी वे सिधारी थाना क्षेत्र के शंकर जी तिराहे पर पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बाइक ट्रक में फंस गई और लगभग 100 मीटर तक वे बाइक समेत घसीटते चले गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हेलमेट लगाए हुए थे, जो चकनाचूर हो गया। घटनास्थल से सौ मीटर दूर पर राहुल प्रेक्षागृह के पास ट्रक चालक अपना ट्रक खड़ा कर गली में कूद कर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर सिधारी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों में कोहराम मच गया, सभी कर्मचारी पोस्टमार्टम हाऊस पर पहुंच गए।

No comments