कमिश्नर, डीआईजी व डीएम ने सड़क सुरक्षा की दिलायी शपथ
इसी के साथ ही छात्र/छात्राओं को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर डीआईजी ने छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा माह मनाने का उद्देश्य रोड सेफ्टी के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होने कहा कि प्रत्येक वर्ष उ0प्र0 में 22 हजार से ज्यादा मौतें सड़क दुर्घटना के कारण होती है। हम सभी को सड़क के नियमों का पालन करना आवश्यक है। सड़क दुर्घटना में 90 प्रतिशत से अधिक मौतें सिर में चोट लगने के कारण होती है। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, साथ ही वाहन का बीमा समय-समय पर अवश्य कराते रहें।
जिलाधिकारी ने कहा कि वाहन चलाते समय सड़क के नियमों का पालन करें। उन्होने छात्र/छात्राओं से कहा कि सड़क के नियमों के प्रति अपने परिवार एवं मित्रों तथा अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर कुमार सिंह, सीओ सीटी, एआरटीओ (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।


No comments