पुलिस मुठभेड़ में चार अर्न्तजनपदीय अपराधी गिरफ्तार
एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर जीयनपुर थाने की पुलिस बुधवार की रात्रि अजमतगढ़ तिराहे पर मौजूद थी। तभी स्वाट की टीम भी वहां पर पहुंच गई। सभी आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर दो स्कार्पियो से घोसी की तरफ से आ रहे है। इस सूचना पर पुलिस व स्वाट टीम द्वारा अजमतगढ तिराहे से नरहन तिराहे पर पहुँचकर स्कार्पियो के आने का इन्तजार करने लगे। कुछ देर बाद दो गाड़ियाँ आती दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा रास्ता जाम कर दोनों गाड़ियों को रूकने का ईशारा किया गया। दोनों गाड़ियों से कुछ बदमाश उतरकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने अपना बचाव करते हुये दूसरे फायर का मौका दिये बिना घेरा बन्दी कर मौके पर चार बदमाशों को पकड़ लिया तथा चार बदमाश अंधेरे एवं कोहरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पकड़े गये व्यक्तियों ने अपना नाम इमरान पुत्र इस्लाम ग्राम शाहपुर नेवादा थाना जीयनपुर, राजू उर्फ तौसिफ पुत्र आरिफ ग्राम छिछोरि थाना बिलरियागज, अब्दुला पुत्र फैयाज अहमद ग्राम गुलामी की पूरा थाना कोतवाली नगर, जमील अहमद पुत्र वकील अहमद निवासी पठान टोला थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ बताया। मौके पर तलाशी से अभियुक्तगण के पास से दो तमंचा, एक खोखा व तीन जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक चाकू, दो मोबाईल, दो स्कार्पियो तथा दोनों गाड़ियों से चार राशि गौ वंश (वछड़ा), दो चापड़, एक आरी व 7 रस्सी बरामद हुआ।
फरार व्यक्तियों का नाम साकिब पुत्र रसीद ग्राा छीही थाना विलरियागंज, आरिफ उर्फ राजू उर्फ पुत्र सुफियान निवासी बम्हौर थाना मुबारकपुर, राजू उर्फ सदरे आलम पुत्र नियाज उर्फ क्लेक्टर ग्राम खालिसपुर, रसीद अहमद उर्फ डब्लू उर्फ मामा पुत्र वकील अहमद ग्राम हकीमतपुरा थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ बताया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया गया है ।
गिरफ्तार व्यक्तियों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग स्कार्पियो की पिछली सीट निकाल कर उसमें जनरेटर/गाय, बछडे आदि पशुओं को जनपद आजमगढ़, मऊ व बलिया में जाकर चोरी करते है तथा उसे लाकर रसीद अहमद उर्फ डब्लू के यहाँ बेच देते है। तथा जो भी पैसा मिलता है। उसे आपस में बांट लेते है। गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ आजमगढ़, मऊ व वाराणसी के थानों में कई मुकदमें दर्ज हैं।

No comments