मोबाईल गायब कर खाते से रूपये उड़ाने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, 4 लाख रूपये बरामद
साइबर क्राइम टीम द्वारा उक्त मामले में साक्ष्यों से अनावरण के उपरान्त अभियुक्त अनवर जहीर पुत्र उस्मान गनी निवासी ग्राम हैदराबाद थाना मुबारकपुर का नाम प्रकाश में आया। जिसे प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना राजेश यादव व उनकी टीम द्वारा सोमवार की रात्रि पूछताछ के दौरान पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त अनवर जहीर को आज मंगलवार को चालान मा0 न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि सरोज अहमद का बैंक से जुड़ा मोबाइल कुछ समय के लिये गायब कर लिया, जिसमें उसके बैंक एकाउण्ट से जुड़ी तमाम डिटेल एवं इमेज थी। जिनके उपयोग से बैंक खाते से इंटरनेट बैकिंक के माध्यम से रूपये ट्रांसफर कर लिए जिसे वह सुरक्षित ठिकाने नही लगा पाया। उससे पहले ही साइबर क्राइम थाना द्वारा उसके बैंक खाता एवं पेटीएम एकाउण्ट को 4 लाख रूपये सहित सीज करा दिया गया।

No comments