Breaking Reports

भैंस चुराने की कोशिश करने के आरोप में एक गिरफ्तार


आजमगढ़ : बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बगनार गांव निवासी विजय बहादुर यादव पुत्र किशुनचन्द्र यादव ने आज मंगलवार को स्थानीय थाने पर लिखित तहरीर दिया कि सोमवार की रात्रि 2.00 बजे के आस-पास मेरे भतीजे अनिल यादव पुत्र शिवचन्द यादव की भैस बंधी थी। रात्रि में मेरा भतीजा पेशाब के लिये जगा तो देखा कि आबिद पुत्र मेराज निवासी मधनापार उसकी भैस को चुराकर ले जाने का प्रयास कर रहा थे। हम लोग के शोर गुल करने पर भैस छोड़कर आबिद अपने अन्य दो-तीन साथियों के साथ भाग गया। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। 

  एसपी के निर्देश पर बिलरियागंज थाने की पुलिस क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर आज मंगलवार को उक्त मुकदमा से सम्बन्धित अभियुक्त आबिद पुत्र मेराज को बिलरियागंज बाईपास से गिरफ्तार किया गया हैं। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया है।

No comments