Breaking Reports

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित अभिलेखागार व निजामाबाद तहसील का किया औचक निरीक्षण, दी चेतावनी




आजमगढ़ : गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित अभिलेखागार का जिलाधिकारी राजेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। विभिन्न तहसील व परगना के चकबंदी खतौनी बस्तों का अवलोकन किया। अभिलेखागार में रिकार्ड का रख-रखाव सही ढ़ंग से न होने एवं साफ-सफाई न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। अभिलेखागार के आरआरके (राजस्व अभिलेखगार पाल) को चेतावनी दी। निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर रिकार्डों का रख-रखाव बेहतर ढंग से कराना सुनिश्चित करें। आगे जल्द ही निरीक्षण किया जाएगा। यदि मानक के अनुसार व्यवस्था नहीं मिली तो कार्रवाई की जाएगी। यह भी निर्देश दिए कि जिन रिकार्डों के बस्ते पुराने हो गए हैं, उनको बदलना सुनिश्चित करें। जो रिकार्ड बस्ते से निकाला जाए, उसे प्रतिदिन उसके उचित स्थान पर रखवाना सुनिश्चित करें। प्रतिदिन सुबह एवं शाम अभिलेखागार की मानीटरिग स्वयं करें। डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में लगे शीशे की सफाई, सीढ़ियों एवं परिसर की साफ-सफाई में लगे कर्मचारियों के माध्यम से कराने के लिए नाजिर को निर्देश दिए। 


 वहीं दूसरी तरफ तहसील निजामाबाद का भी जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखागार में रिकार्डों का अवलोकन किया गया। इसी के साथ ही कर्मचारियों के जीपीएफ पासबुक का भी अवलोकन किया गया।

No comments