Breaking Reports

रौनापार में हुई लूट व बिलरियागंज में हुई हत्या के प्रयास की घटना का पर्दाफ़ाश, चार आरोपी गिरफ्तार


आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र में हुई लूट एवं बिलरियागंज थाना क्षेत्र में हुए हत्या के प्रयास की घटना का पुलिस ने पर्दाफ़ाश किया है। पुलिस ने लूट की 1,58,000 रूपये एवं एक देशी रिवाल्वर, एक अवैध तमंचा मय कारतूस एवं मोटरसाईकिल के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

 रविवार को रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम जमीन रसूलपुर रोड पर पीकअप चालक से 1 लाख 59 हजार 40 रूपये दो मोटर साइकिल सवार बदमाश लूट लिये थे। सूचना मिलने पर रौनापार थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। 

वहीं 04 दिसम्बर 2020 को बिन्दवल बाजार में वरिष्ठ पत्रकार खुर्रम आलम नोमानी के भाई सवीह आलम नोमानी उर्फ शब्बू को अपाची मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने जान से मारने की नियत से फायर कर दिया था। जिससे सवीह आलम नोमानी गम्भीर रूप से घायल हो गये। खुर्रम आलम नोमानी की तहरीर पर बिलरियागंज थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

   एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर मंगलवार को बिलरियागंज व रौनापार थाने की पुलिस क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दिया कि पावर हाऊस के आस-पास कुछ व्यक्ति अवैध असलहे के साथ किसी घटना को कारित करने हेतु मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम बिलरियागंज पावर हाऊस पहुंची। वहां दो मोटरसाईकिल पर चार व्यक्ति आते दिखाई दिये, जिसे पुलिस द्वारा रोका गया तो अचानक पुलिस टीम को देखकर दो मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर लक्ष्य बनाकर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने अपना बचाब कर एक मोटर साइकिल पर सवार दो बदमाशों को रात्रि 10.45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपना नाम संजय यादव पुत्र प्रदीप यादव निवासी पाँती खुर्द थाना बिलरियागंज, योगेन्द्र सरोज उर्फ किन्नू पुत्र पोही पासवान निवासी पुराबाल नरायण थाना रौनापार बताया। गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से रौनापार थाना क्षेत्र से लूट के एक लाख बीस हजार रूपये नगद तथा बिलरियागंज थाना क्षेत्र हुई घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल अपाची, एक अवैध तमंचा, एक जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस 12 बोर, एक देशी रिवाल्वर व एक जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद किया गया। दो व्यक्ति गुड्डू यादव पुत्र पप्पू यादव व बसन्त यादव पुत्र कल्पू यादव निवासीगण मनचोभा थाना कोतवाली रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। रौनापार थाना क्षेत्र में लूट की शेष धनराशी के बारे में गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने बताया कि शेष पैसे फरार दोस्तों के पास है। 


 इसी क्रम में आज बुधवार को बिलरियागंज व रौनापार थाने की द्वारा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं रौनापार लूट के शेष रूपये की बरामदगी हेतु जैगहा बाजार में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गुड्डू यादव पुत्र पप्पू यादव व बसन्त यादव पुत्र कल्पू यादव को जैगहा बाजार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के पास से लूट के शेष 38,000/- रूपये बरामद कर समस्त गिरफ्तार अभियुक्तगणो का चालान माननीय न्यायालय किया गया है।

No comments