हत्याकांड का पर्दाफ़ाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
एसपी सुधीर कुमार सिंह निर्देश पर मेहनगर थाने की पुलिस में आज रविवार को क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के वांछित अभियुक्त आज सुबह हत्या में प्रयुक्त टेम्पो से सुअर का मांस लेकर किसी नेता/अधिवक्ता से मिलने हेतु मेहनगर आ रहे है। इस सूचना पर पुलिस टीम पल्हना की तरफ से आने वाले टेम्पो को रोकरकर उसमें बैठे तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपना नाम देवानन्द सोनकर, अजय सोनकर पुत्रगण मिता सोनकर निवासी चौकी नरसिंहपुर थाना देवगाँव, विजयी राम पुत्र स्व0 बरसाती राम निवासी चौकी नरसिंहपुर थाना देवगाँव बताया। अभियुक्त देवानन्द के निशानदेही पर घटना के पास सरपत के झुड़ से घटना मे प्रयुक्त चापड़ बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी।

No comments