पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रूपये का इनामियां शातिर बदमाश घायल, कांस्टेबल को भी लगी गोली
आज सोमवार को प्रभारी निरीक्षक बरदह विनोद कुमार को मुखबिर से सूचना प्राप्त मिली कि जो मोटरसाइकिल कोदहरा में स्कूल से चोरी हो गई थी एक व्यक्ति उसे लेकर जाते हुए देखा गया है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बरदह अपनी टीम के साथ उक्त व्यक्ति का पीछा भीरा से लालगंज होते हुए पल्हना रोड पर कर रहे थे कि वह मेहनगर की ओर मुड़ गया। इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक बरदह ने मेहनगर के प्रभारी निरीक्षक को दिया। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मेहनगर अपनी टीम के साथ करौती पुलिया के पास पहुंचकर घेराबन्दी कर बदमाश को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाश पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया। पीछे मुड़कर भागने की कोशिश में बदमाश मोटरसाइकिल सहित गिर गया। पुलिस से घिरता देख वह उठकर अपने पास लिये असलहे से पुलिस टीम को लक्ष्य बनाकर फायर करने लगा। बदमाश की गोली लगने से कांस्टेबल संदीप शर्मा घायल हो गये। पुलिस द्वारा जबाबी फायरिंग में बदमाश के बाये पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने सुबह 3.47 बजे गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम विवेक कुमार उर्फ मिन्टू पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम हुसेपुर (रामजीयावनपुर) थाना महराजगंज बताया। पुलिस ने मौके पर बदमाश के पास से एक पिस्टल .32 बोर, दो खोखा कारतूस, तीन जिन्दा कारतूस .32 बोर एवं एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया है। उक्त बरामद मोटरसाईकिल के चोरी होने की शिकायत बरदह थाने में पंजीकृत है।
घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी मेहनगर भेजा गया है। घायल विवेक कुमार थाना जीयनपुर से गैगेस्टर एक्ट का वांछित है। इस पर जनपद अम्बेडकरनगर व आजमगढ़ में हत्या, लूट एवं अन्य संगीन धाराओ में दर्जन भर मुकदमें पंजीकृत है। एसपी सुधीर कुमार सिंह आजमगढ़ द्वारा इस पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित है।

No comments