Breaking Reports

कुटरचित तरिके से फर्जी बैनामा कराने वाला गिरफ्तार


आजमगढ़ : अतरौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम उपटापार निवासी सोमनाथ जायसवाल पुत्र रामदास जायसवाल 15 जनवरी 2018 को एवं ग्राम सेल्हरा पट्टी निवासी चन्द्रभान यादव पुत्र सीताराम यादव ने 09 अगस्त 2018 को स्थानीय थाने पर कुटरचित तरिके से फर्जी बैनामा कराने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज कराया था। पुलिस द्वारा छानबीन में सुदीप कुमार वर्मा उर्फ संदीप पुत्र स्व0 मोतीलाल निवासी मकान नं G- 51 यशोदा नगर थाना नौबस्ता जनपद कानपुर नगर का नाम प्रकाश में आया।

  एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर अतरौलिया थाने की पुलिस आज सोमवार को क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फर्जी तरीके से बैनामा कराने के मामले में आरोपी सुदीप कुमार वर्मा उर्फ संदीप अपने मित्र रणविजय सिंह पुत्र अतवारू निवासी हैदरपुर खास थाना अतरौलिया से मिलने हेतु मदियापार मोड़ पर आया है। इस सूचना पर पुलिस टीम मदियापार मोड़ पर पहुंचकर आरोपी सुदीप को सुबह करीब 08.00 बजे गिरफ्तार किया गया है।

No comments