Breaking Reports

कुख्यात माफिया कुंटू सिंह को मण्डलीय कारागार से भेज गया कासगंज


आजमगढ़ : कुख्यात माफिया डी-11 गैंग के सरगना ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू को भी आजमगढ़ मंडलीय जेल से कासगंज जेल में स्थानांतरित किया गया है। शासन के निर्देश पर रविवार की दोपहर को कुंटू सिंह को पुलिस सुरक्षा घेरे में कासगंज जेल स्थानांतरित कर दिया गया।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर निवासी व प्रदेश के टाप टेन अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ़ कुंटू सिंह लम्बे समय से मण्डलीय कारागार में निरुद्ध हैं। पिछले दिनों पहले लखनऊ में हुए अजीत सिंह हत्याकांड में ध्रुव सिंह का नाम आने के बाद शासन की नजर उस पर टेढ़ी थी। अजीत सिंह हत्याकांड में ध्रुव कुमार सिंह, अखंड प्रताप और गिरधारी को मुख्य आरोपी बनाया गया हैं। इसमें कुंटू और अखंड आजमगढ़ जिला जेल में ही बंद थे। अखंड को कुछ दिनों पहले बरेली जेल स्थानांतरित किया जा चुका है। इसके बाद से ही कुंटू को भी दूसरी जेल भेजे जाने की आशंका प्रबल हो गई थी। अजीत हत्याकांड की विवेचना के दौरान यह सामने आया था कि इस हत्याकांड की पूरी साजिश आजमगढ़ जिला जेल में ही रची गई थी। इसको लेकर जेल के तत्कालीन वरिष्ठ जेल अधीक्षक का भी मुख्यालय से अटैच किया जा चुका है। शासन के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोपहर को ही जिला कारागार से पुलिस लेकर कुंटू को कासगंज रवाना हो गई।

No comments