साढ़े 12 लाख रुपये का गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर शहर कोतवाली थाने की पुलिस क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि धोखाधड़ी कर रूपये का गबन करने का आरोपी अनिल कुमार मौर्या कहीं भागने के फिराक में सिविल लाईन चौराहे पर खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस टीम सिविल लाईन चौराहे पर पहुँच गयी। मुखबिर दूर से इशारा कर बताया कि यही वह व्यक्ति है जिसनें एटीएम से पैसा गबन किया था। पुलिस टीम द्वारा सिविल लाईन चौराहे पर खड़े व्यक्ति को घेरघार कर पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम अनिल कुमार मौर्य पुत्र लल्लन प्रसाद मौर्य निवासी मातवरगंज थाना कोतवाली बताया।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया गया कि मै सीएमएस इन्फोसिस्टम लिमिटेड में नवम्बर 2011 से 15.05.2020 तक नौकरी किया हूं। मै यहां कैशटोडियन के पद पर कार्य करता था जो विभिन्न बैंको से कैश लेकर एटीएम में कैश डालने का काम करता था। मेरे द्वारा 12 लाख 50 हजार रुपये का गबन किया गया था।

No comments