Breaking Reports

नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाला किशोर गिरफ्तार




आजमगढ़ : गम्भीरपुर थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने गुरूवार को स्थानीय थाने पर लिखित सूचना कि मेरी पोती (15) को हमारे बगल के गाँव का लड़का रामानन्द सरोज बहला फुसलाकर गाँव के नहर पुलिया के पास ले जाकर उसके मर्जी के बिना शारीरिक सम्बन्ध बनाया और पोती को यह धमकी दिया कि यदि यह बात किसी को बतायेगी तो जान से मार देगा। लिखित सूचना के आधार पर पुलिस ने स्थानीय थाने पर पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई प्रारम्भ कर दी। 

 एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर आज शनिवार को गम्भीरपुर थाने की पुलिस चेकिंग हेतु कस्बा गम्भीरपुर में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर दुष्कर्म की घटना से संबंधित आरोपी किशोर को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी किशोर ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।

No comments