Breaking Reports

फर्जी नम्बर से वाट्सएप बनाकर लड़कियों व महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजने वाला गिरफ्तार


आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी जयप्रकाश तिवारी पुत्र रामबृक्ष तिवारी ने 11 फरवरी को थाने पर तहरीर कि दिग्विजय मौर्य पुत्र नरेन्द्र मौर्य निवासी देवखरी किशुनदासपुर थाना कन्धरापुर द्वारा अपने मोबाइल नंबर से उनके घर की महिलाओं के मोबाइल पर गंदे-गंदे मैसेज करना ह्वाट्सअप काल कर अश्लील बाते करना तथा पूछने पर गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी दिया जाता है। इस सूचना पर पुलिस ने स्थानीय थाने पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।   

एसपी सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक सिधारी को सम्बन्धित आरोपी की गिफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में आज शनिवार को पुलिस टीम हाईडिल चौराहे पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उपरोक्त मुकदमा से संबंधित आरोपी दिग्विजय मौर्या नरौली चौराहे पर खड़ा है। कहीं जाने के लिए साधन का इंताजर कर रहा है। इस सूचना पर  पुलिस टीम मुखबिर के साथ नरौली चौराहे पर पहुँच गयी। चौराहे के निकट पेट्रौल पम्प के पास खड़े एक व्यक्ति की ओर इशारा करके मुखबिर पीछे की ओर हट गया। पुलिस टीम ने घेरकर खड़े व्यक्ति को पकड़ लिया तथा नाम पता पूछने पर अपना नाम दिग्विजय मौर्य निवासी देवखरी बताया।

 गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मै जयप्रकाश तिवारी के परिवारजनो को जानता हूँ। मुझे भंरवनाथ चौराहे के पास मुर्गे की दुकान के पास से एक छोटा सैमसंग फोन मिला जिसमें सिम न0 लगा था। मुझे जयप्रकाश तिवारी के घर की महिला का न0 मालूम था मैने अपने पाये हुए छोटे वाले मोबाइल फोन के नंबर  का व्हाट्सअप बड़े वाले फोन में बनाया तथा उक्त महिला पर  अश्लील मैसेज करता रहा। कई बार दुसरे तरफ से मुझे डाटफटकार भी मिलती रही लेकिन तब मै अधिक जोर शोर से अश्लील व्हाट्सअप मैसेज करता रहा। चूंकि मुझे मालूम था कि छोटा वाला फोन का मोबाइल न0  मेरे नाम से नही है, इसलिए अगर कभी ट्रैस भी होगा तो मै पकड़ा नही जाउगा। एक दिन मैने अपने दोनों फोन का न0 आपस मे चेंज कर दिया। मैसेज करते रहने के दौरान महिला ने मेरी शिकायत अपने घरवालो से कर दी, तो  उन्होने मुझे मैसेज के सहारे काफी डाट लगायी, लेकिन  मैने उसे भी नही छोड़ा और उसके साथ भी गाली गुप्ता धमकी आदि देता रहा। उनके घर की महिलाओ को तंग करने मे मुझे आनन्द आता था। ऐसे एक दिन मुझे मालूम हुआ कि जयप्रकाश तिवारी अपनी पुत्री का विवाह कप्तानगंज क्षेत्र में तय कर रहे है  तो मैने वहाँ का भी फोन न0 मालूम कर उन लोगों संग भी काफी गाली गुप्ता किया व शादी न करने का दबाव बनाया। मैने दोनों फोन के सिम की अदला बदली भी की थी और उसमें से एक सिम मेरे नाम पर था। इस लिए पकड़े जाने के भय से मैने पाये हुए फोन की सिम तोड़कर नष्ट कर दिया है।

No comments