नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
एसपी सुधीर कुमार सिंह द्वारा घटना को संज्ञान में लेकर अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक सरायमीर को निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में नामित आरोपी को उसके घर से थाने लाकर पूछताछ की गयी जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि 11 फरवरी की दोपहर में अपनी भतीजी को उसके खेत से पाईप लाने के बहाने बहला फुसलाकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर इरफान के भठ्ठे के तरफ लाया। वहां मोटरसाइकिल खड़ी कर अपने मटर व सरसों के खेत में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया। वह घटना को घर वालों को बताने को कह रही थी, इसीलिए मैंने अपने गमछें से उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दिया। घटना को छिपाने के लिए अपने साथी प्रांजल यादव उर्फ बन्ने पुत्र रमाशंकर यादव निवासी असई मोलनापुर थाना दीदारगंज को बुलाकर मृतका के शव को पास ही के कुएं में डाल दिया। पुलिस टीम आरोपी के साथ मौंके पर जाकर उक्त कुएं से शव को अर्धनग्न हालात में बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस ने जित्तू उर्फ जितेन्दर पुत्र मन्नू निवासी सिकरौर सहबरी थाना सरायमीर को मौंके से ही तथा प्रांजल यादव उर्फ बन्ने पुत्र रमाशंकर यादव निवासी असई मोलनापुर थाना दीदारगंज को उसके घर से गिरफ्तार किया है।

No comments