8 फरवरी को आजमगढ़ आयेंगे सीएम योगी, एक्सप्रेस वे का करेंगे स्थलीय निरीक्षण
आजमगढ़ : जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 8 फरवरी को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का स्थलीय निरीक्षण/समीक्षा कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी राजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह द्वारा संयुक्त रुप से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के अंतर्गत ग्राम मुजरापुर सठियाँव पैकेज 07 एवं किशुनदासपुर पैकेज 06 का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पैकेज-6 एवं 07 में अंडरपास, फ्लाईओवर व सड़क का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने यूपीडा के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि चल रहे सभी निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी हरीशंकर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर गौरव कुमार आईएएस, यूपीडा के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments