Breaking Reports

बदमाशों ने सपा नेता को मारी गोली, हालत गंभीर


आजमगढ़ : देवगांव कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात्रि तेरहवीं में शामिल होकर लौट रहे सपा नेता को बदमाशों ने गोली मार दी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सीएचसी लालगंज ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, देवगांव कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामचंद्रपुर निवासी 40 वर्षीय श्याम कन्हैया यादव बुधवार की शाम को तेरहवीं में शामिल होने के लिए गांव रसूलपुर दुधारा उर्फ चौकी गए थे। वहां से लगभग 7:45 बजे बाइक से वापस लौट रहे थे। तिरोली गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने घायल श्याम कन्हैया को निकट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया। डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन ईलाज के लिए उसे वाराणसी ले गए हैं। 

घायल श्याम कन्हैया सपा नेता हैं। वर्तमान में देवगांव क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य के चुनाव की तैयारी भी कर रहा हैं। घटना का कारण चुनावी रंजिश बतायी जा रही है।

No comments