मुख्यमंत्री ने एक्सप्रेसवेज के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिये निर्देश
मुख्यमंत्री ने पैकेज 6 व 7 के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि जो अलग-अलग कार्य कराये जा रहे हैं, सभी में अलग-अलग टीमें लगाकर निरन्तर उसकी मानीटरिंग कराते रहें तथा सुनिश्चित करें कि मुख्य एक्सप्रेसवे हर हाल में 31 मार्च 2021 तक पूर्ण हो जाये। इसी क्रम में उन्होने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण में स्थानीय लोगों के समक्ष जो भी समस्यायें आसन्न हैं, उसका तत्परता से निराकरण करें तथा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में अपेक्षित गति लाना सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने तमसा नदी पर निर्माणाधीन सेतु की प्रगति का मौके पर अवलोकन किया। उन्होने निर्देश दिया कि सेतु के लिए जो स्लैब बनाये जा रहे हैं, उसे 25 मार्च तक, फ्लाइओवर 10 मार्च तक एवं माइनर ब्रिज 25 फरवरी तक हर हालत में पूर्ण कर लिये जाने का निर्देश दिया।

No comments