Breaking Reports

बसपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या



आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र के कुंदनपुर गांव निवासी व बसपा नेता को बदमाशों ने सोमवार की शाम को गांव के पास ही गोली मारी। इलाज के लिए उन्हें सीएचसी लालगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर तत्काल वाराणसी के लिए रवाना हो गए। रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। 

बसपा नेता 55 वर्षीय कलामुद्दीन पुत्र जलालुद्दीन निवासी कुंदनपुर  बसपा के काफी पुराने नेता है और दो बार निजामाबाद विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके है। शहर के रोडवेज क्षेत्र में उनकी ट्रैक्टर की एजेंसी भी है। रोज की भांति सोमवार की शाम भी वह अपने चार पहिया से घर जा रहे थे। अभी वे गांव के पास ही नहर पटरी पर पहुंचे थे कि पहले से घात लगा कर बैठे बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। कलामुद्दीन को कुल 3 गोली लगी थी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और घायल कलामुद्दीन को लेकर तत्काल सीएचसी टीकरगढ़ लालगंज पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखा और वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। मौके पर पहुंच कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।


बसपा नेता कलामुद्दीन का लंबा चौड़ा कारोबार है। शहर में रोडवेज क्षेत्र में ट्रैक्टर व आटो एजेंसी है। इसके साथ ही ये प्रापर्टी का भी काम करते है। आजमगढ़, लखनऊ से लेकर दुबई तक में इनका कारोबार फैला है। घटना के पीछे कारण क्या है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

No comments