Breaking Reports

पुलिस मुठभेड़ में साइबर अपराधी घायल, ATM फ्रॉड के कई मामले थे दर्ज


आजमगढ़ : थाना बिलरियागंज व दीदारगंज की पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में एटीएम क्लोन कर रुपये गायब करने वाला साइबर अपराधी पुलिस की गोली से घायल हो गया। पुलिस ने चोरी की मोटरसाईकल, तमंचा, कारतूस, 05 एटीएम कार्ड व रुपये बरामद किये हैं।

सोमवार की देर रात चेकिंग के दौरान थाना दीदारगंज क्षेत्र के बारीडीह के पास थाना बिलरियागंज व दीदारगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा साइबर अपराधी के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में गरीब व वृद्ध लोगों के साथ एटीएम फ्रॉड कर पैसा निकालने वाला शातिर अपराधी नवीन गौतम पुत्र सोचन गौतम निवासी भादो थाना दीदारगंज पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। गोली नवीन के पैर में लगी है, जिसे ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके पास से चोरी की मोटर साइकिल, एक तमंचा व कारतूस तथा फ्रॉड किये 05 एटीएम व कुछ रुपया बरामद हुआ है। 

नवीन गौतम जनपद से वांछित था। एसपी सुधीर कुमार सिंह द्वारा इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस पर कई जिलों के एटीएम फ्राड व क्लोन कर पैसा निकालने के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।

No comments