पुलिस मुठभेड़ में लूट के माल के साथ तीन लूटेरे गिरफ्तार
एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर गम्भीरपुर थाने की पुलिस क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान उक्त घटना से सम्बन्धित तीनों आरोपियों की सूचना मुखबिर से मिली। पुलिस मुखबिर की सूचना पर हाईवे पर पहुँची जहां तीनों आरोपी खड़े थे। पुलिस टीम को अचानक से देख खडे व्यक्तियों ने पुलिस टीम को लक्ष्य करते हुए फायर कर दिया और भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने अपने को बचाते हुए तीनों आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गये तीनों व्यक्तियों में से पहले ने अपना नाम विक्की गोंड पुत्र सुबेदार गोंड निवासी हुसेनगंज थाना सिधारी बताया, जिसके पास से एक तमन्चा .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ तथा दूसरे ने अपना नाम मुनीब राजभर उर्फ मनीष पुत्र सुरेन्द्र राजभर निवासी ग्राम खुटा बहोरवा थाना भीमपुरा जनपद बलिया बताया व तीसरे ने अपना नाम धनन्जय राजभर पुत्र केशव प्रसाद निवासी ग्राम हुसेनगंज थाना सिधारी बताया, जिसके पास से दो मोबाईल फोन बरामद हुआ।
पकड़े गये व्यक्तियों ने पूछताछ में बताया कि जो हम लोगों के पास से दोनों मोबाइल मिला है वह मोबाइल कल हम लोगों ने एक ढाबा के पास से बिन्द्रा बाजार के सामने हाईवे से एक स्कूटी लाल रंग की तथा ये दोनों मोबाइल हम लोगो ने छीना था। लूटी हुई स्कूटी के बारे में बताया कि हम लोग स्कूटी को चिरकिहिट गाँव में पानी टंकी के नीचे खड़ी किये है, जो विक्की गोंड के हिस्से की है। आरोपियों को साथ लेकर चिरकिहिट पानी टंकी के पास गये तो वहां से लूटी गयी लाल रंग की स्कूटी खड़ी मिली।

No comments