चोरी के 9 कूलर के साथ दो गिरफ्तार
एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर कोतवाली थाने की पुलिस चौकी बलरामपुर पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ दिन पहले कूलर की चोरी हुई थी। वह कूलर ग्राम शेखपुरा में मोहन चौहान व राजनाथ चौहान के घरों में रखा है। इस सूचना पर पुलिस टीम चौकी से रवाना होकर मुखबिर को साथ लेकर ग्राम शेखपुरा पहुँचे। मुखबिर ने दूर से ही दोनों का घर बता कर मौके से चला गया। पुलिस टीम ने घेरकर मोहन चौहान व राजनाथ चौहान को पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति के घरो की तलाशी ली गई तो मोहन चौहान के पास से 5 कूलर व राजनाथ चौहान के पास से 4 कूलर बरामद हुआ। जिसे उपरोक्त अभियुक्तगण अपने प्रयोग व शेष कूलरों को बेचने के फिराक में थे। आरोपी राजनाथ चौहान पुत्र ओम प्रकाश चौहान निवासी शेखपुरा थाना कोतवाली व मोहन चौहान पुत्र स्व0 बरसाती चौहान निवासी शेखपुरा थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया है।

No comments