Breaking Reports

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार




आजमगढ़ : एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर कोतवाली थाने की पुलिस क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नबालिग लड़की को बहलाफुसला कर भगाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक पुरानी जेल के पास खड़ा है। वह कही भागने के फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम पुरानी जेल के पा पहुँची। मुखबिर ने दूर से आरोपी युवक की तरफ इशारा करके बताया। पुलिस टीम ने वहां पर खड़े युवक को घेरकर पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक ने अपना नाम अलमाश उर्फ अरमान पुत्र परवेज अहमद निवासी कांशीराम आवास डीएवी थाना कोतवाली बताया। पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

No comments