मुख्तार अंसारी गैंग के एक सदस्य को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार
मेहनगर थाना पुलिस क्षेत्र में मामूर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति झोले में गांजा लेकर आ रहा है, जो जगदीशपुर होते हुए वीरपुर की तरफ जाएगा। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मुखबिर को साथ लेकर जगदीशपुर मोड़ पर पहुँच गये। वहां पर झाड़ियों की आड़ लेकर आने वाले व्यक्ति का इंतजार करने लगे। कुछ ही देर में एक व्यक्ति अपने दाहिने हाथ में प्लास्टिक का झोला लिए आता दिखाई दिया। मुखबिर आने वाले व्यक्ति की तरफ इशारा करके चला गया। जैसे ही वह व्यक्ति जगदीशपुर मोड़ पर पहुंचा, पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेरकर सोहन पासी पुत्र प्रसिद्ध पासवान निवासी बीरपुर थाना मेहनगर को गिरफ्तार कर लिया। तीन किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ।
सोहन पासी मुख्तार अंसारी गैंग का सदस्य है। वह थाना तरवां के गैंगेस्टर एक्ट में अभी हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ है। उसकी पत्नी मुनिया देवी जिला पंचायत सदस्य पद के सेक्टर रासेपुर से चुनाव लड़ रही है।

No comments