प्रधान प्रत्याशी अनिल यादव हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार
बरदह थाना क्षेत्र के असाऊर सोनहरा गांव निवासी 42 वर्षीय अनिल यादव पुत्र कन्हैया अहमदाबाद में जींस की फैक्ट्री चलाता था। वह घटना से एक सप्ताह पूर्व ही प्रधानी का चुनाव लड़ने के लिए गांव वापस आया था। होली के दिन सोमवार की रात चुनावी रंजिश को लेकर निवर्तमान प्रधान रणविजय से विवाद हो गया। इस दौरान निवर्तमान प्रधान व उसके साथियों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अनिल यादव को अधमरा कर हमलावर मौके से फरार हो गए थे। जिसके बाद अनिल की मौत हो गई। इस सम्बन्ध में निवर्तमान प्रधान समेत नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया था, जिसमें पुलिस ने निवर्तमान प्रधान समेत 8 लोगों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस अन्य आरोपियों की तालाश कर रही थी।
आज शुक्रवार को बरदह थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ नेवादा से महुजा मोड़ जा रहा थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सोनहरा हत्याकाण्ड के आरोपी अमित कुमार की कही जाने की फिराक में है, वह महुजा मोड़ पर सवारी का इंतजार कर रहा है। उसके पास असलहा भी है। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुँच कर अमित कुमार यादव पुत्र रणविजय यादव निवासी ग्राम सोनहरा थाना बरदह को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में पुलिस ने एक देशी तमन्चा व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है।

No comments