Breaking Reports

बकरी चराने गये किशोर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मृतक की बुआ से आरोपी का था अवैध संबंध


आजमगढ़ : पवईं थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व बकरी चराने गये एक किशोर की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गयी थी। किशोर का शव मझुई नदी के किनारे शवदाह स्थल पर बने कमरे से बरामद हुआ था। इस सम्बन्ध में मृतक के पिता ने थाने पर एफआईआर दर्ज कराया था। पुलिस ने आज बुधवार को हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है।


पवई थाना क्षेत्र के चकिया सुलेमापुर गांव निवासी 14 वर्षीय सत्यम पुत्र विनोद कुमार गौड़ 23 मई को अपने दो भाइयों शिवम व सौरभ के साथ रोज की भांति बकरी चराने के लिए मझुई नदी के किनारे श्मशान घाट के पास गया था। कुछ समय बाद शिवम व सौरभ घर वापस आ गये, जबकि सत्यम देर शाम तक वापस नहीं आया। परिजनों ने काफी खोजबीन की तो उसका शव नदी के किनारे स्थित शवदाह स्थल के पास बने कमरे में मिला। सत्यम की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी। इस हत्या के सम्बन्ध में मृतक के पिता विनोद ने स्थानीय थाने पर एफआईआर दर्ज कराया था।

 पवईं थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इस हत्या के आरोपी प्रियांशू सिंह उर्फ प्रिंस निवासी सेहरी थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर को घटना में प्रयुक्त लोहे की कटारी के साथ गिरफ्तार किया है।


 मृतक सत्यम की बुआ व प्रियांशु सिंह उर्फ प्रिंस दोनों कई वर्षो से आपस में बातचीत करते थे। इनके बीटच अवैध संबन्ध थे। दोनों बार-बार मिलते जुलते रहते थे, जिसकी जानकारी मृतक सत्यम को हो गई थी। एक बार मृतक सत्यम ने दोनों को देख लिया था। जिसके बाद प्रियांशु ने अपनी बदनामी के डर से मझुई नदी के किनारे श्मशान घाट के पास बकरी चराते समय अकेला पाकर गला काटकर उसकी हत्या कर दिया।

No comments