Breaking Reports

सपा ने विजय यादव को बनाया जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी, हवलदार यादव फिर से जिलाध्यक्ष


आजमगढ़ : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी ने आज बृहस्पतिवार को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। सपा ने पूर्वमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के पुत्र विजय यादव को ने प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं पार्टी ने हवलदार यादव को फिर से जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।


सदर विधानसभा सीट से नौ बार लगातार विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के पुत्र एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय यादव इस बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव सेठवल सीट से लड़े थे और जीत भी हासिल की। वहीं पार्टी ने सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव को एक बार फिर से जिलाध्यक्ष बनाया है।

No comments