तीन वर्ष बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ : रानी की सराय थाना क्षेत्र में लगभग तीन वर्ष पूर्व हुयी हत्या का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध असलहा बरामद किया है।
आज शनिवार को रानी की सराय थाना पुलिस ऊंची गोदाम चौराहा पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर ने बताया गया कि एक व्यक्ति काजी भीटी पुलिया के पास खड़ा है, जिसके पास अवैध असलहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम काजी भीटी पुलिया से उक्त व्यक्ति दीपक सिंह उर्फ बब्लू निवासी रुदरी थाना रानी की सराय को गिरफ्तार कर लिया है। इसके कब्जे से एक अवैध तमन्चा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार दीपक सिंह स्थानीय थाना क्षेत्र में लगभग तीन वर्ष पूर्व हुए हत्या का आरोपी है। इसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों पर मुकदमें दर्ज हैं।
No comments