भाजपा ने आजमगढ़ की 6 विधानसभा के लिए प्रत्याशी को घोषित किये, दो महिलाओ समेत इन्हें मिला टिकट
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को 91 प्रत्याशियों की छठवीं लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में आजमगढ़ की 6 विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, जबकि 4 सीटों पर अभी घोषणा होना बाकी है। भाजपा ने पूर्व सांसद नीलम सोनकर को भी उम्मीदवार बनाया गया है।
इस सूची में पार्टी ने जिले की गोपालपुर से सत्येन्द्र राय, आजमगढ़ सदर से अखिलेश मिश्रा गुड्डू, निजामाबाद से मनोज यादव, दीदारगंज से कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, लालगंज से नीलम सोनकर, मेहनगर सुरक्षित सीट से मंजू सरोज को टिकट दिया है। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को 7 विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी। जिसमें अतरौलिया से संग्राम सिंह यादव, गोपालपुर से नफीस अहमद, आजमगढ़ सदर से दुर्गा प्रसाद यादव, निजामाबाद से आलमबदी, फूलपुर पवईं से रमाकांत यादव, दीदारगंज से कमलाकांत राजभर, लालगंज से बेचई सरोज को टिकट दिया है।
No comments