Breaking Reports

सपा से टिकट न मिलने पर पूर्व मंत्री की पत्नी ने बयां किये दर्द, अखिलेश यादव पर लगाया ये आरोप


आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को जिले की 10 सीटों में से सात सीट के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की। जिसमे पार्टी ने गोपालपुर सीट से वर्तमान विधायक नफीस अहमद को टिकट दिया है। इस सीट से टिकट की दावेदारी कर रही पूर्व मंत्री वसीम अहमद की पत्नी शमा वसीम को सपा ने टिकट नहीं दिया। टिकट न मिलने पर उनका दर्द छलक उठा और उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर छलने का आरोप लगाया है।

वसीम अहमद के देहांत के बाद उनकी पत्नी शमा वसीम इस सीट से टिकट मांग रही थीं। अखिलेश यादव से उनकी कई बार मुलाकात भी हुई। शमा वसीम का कहना है कि अखिलेश यादव ने उन्हें आश्वस्त किया था कि वह गोपालपुर सीट से उनको टिकट देंगे। उन्होंने अखिलेश यादव पर छल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके पति समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से थे और पार्टी के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया। अस्वस्थता का हवाला देकर पिछले विधानसभा चुनाव में वसीम अहमद को टिकट नहीं दिया गया। गोपालपुर की जनता जो वसीम अहमद को हमेशा प्यार देती थी और मैं लोगों भावनाओं के अनुरूप निर्णय लूंगी।

No comments