यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस के 30 स्टार प्रचारकों सूची जारी की, देखें पूरी लिस्ट
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए सोमवार को कांग्रेस ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कन्हैया कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।
स्टार प्रचारकों की सूची में 30 नेताओं में सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा मोना, गुलाम नबी आजाद, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भूपिंदर सिंह हूडा, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, सचिन पायलट, प्रदीप जैन आदित्य, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, दीपेंदर सिंह हूडा, वर्षा गायकवाड़, हार्दिक पटेल, फूलो देवी नेताम, सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, प्रणीति शिंदे, धीरज गुज्जर, रोहित चौधरी और तौकीर आलम शामिल हैं।
No comments