Breaking Reports

जवान का शव घर पहुँचते ही मचा कोहराम, सैनिक सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई



आजमगढ़ : रानी की सराय थाना क्षेत्र के निवासी सेना के जवान के निधन के बाद मंगलवार को शव सैनिक सम्मान के साथ तिरंगे मे लिपटा घर पहुँचा तो पूरा गांव रो पड़ा। घर पर अंतिम दर्शन के लिए लोगो की काफी भीड़ रही। घर से शव यात्रा बडै़ला ताल पहुंची, जहा गार्डआफ आनर के साथ सलामी दी गयी। इसके बाद घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

रानी की सराय थाना क्षेत्र के शाहखजुरा टेंगरपुर निवासी नरेंद्र यादव उर्फ रिंकू (32) आर्मी में जवान थे। वर्तमान में पंजाब प्रांत के भठिंडा यूनिट में उनकी तैनाती थी। गत दिनों बीमार होने पर उन्हें आर्मी के बेस कैंप अस्पताल पर भर्ती कराया गया। जहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार को सुबह आर्मी बेस से फोन से घर पर जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। शव पोस्टमार्टम के भटिंडा से सेना द्वारा दिल्ली लाया। गया जहा से मंगलवार को विमान से बाबतपुर आया। इसके बाद सड़क मार्ग से शव घर लाया गया। परिजनों ने अंतिम क्रिया कर्म करने के बाद शव का बडै़ला ताल पर ले गए। गार्डआफ आनर के साथ ही पिता ने मुखाग्नि दी। मृत सैनिक दो भाईयों में बड़े थे और एक पुत्र व एक पुत्री के पिता थे। 

No comments