भाजपा इस सीट पर नही उतारेगी अपने प्रत्याशी, देखें निषाद पार्टी ने अतरौलिया से किसे दिया टिकट
आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जिले की 10 विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने 7 तथा भारतीय जनता पार्टी ने 6 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुके हैं। रविवार की देर शाम को भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) ने अपने चार प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। निषाद पार्टी ने इस सूची में जिले की अतरौलिया सीट से अपने प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है।
| प्रशांत सिंह, प्रत्याशी विधानसभा अतरौलिया |
निषाद पार्टी ने अतरौलिया निधानसभा से प्रशांत सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने वर्तमान विधायक संग्राम सिंह यादव को टिकट दिया है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में निषाद पार्टी, भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में है। जिस कारण अतरौलिया निधानसभा सीट पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी नही उतारे हैं।
No comments