Breaking Reports

बाहुबली नेता रमाकांत यादव को टिकट देने पर सपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों सौंपा इस्तीफा



आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी ने जिले की सात विधानसभा सीटों से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। जिसमे पार्टी ने फूलपुर पवई सीट से इस बार पूर्व सांसद व बाहुबली नेता रमाकांत यादव को प्रत्याशी बनाया है। जबकि इस सीट से श्याम बहादुर यादव टिकट की मांग कर रहे थे। इस सीट से श्याम बहादुर ने पिछला चुनाव पूर्व सांसद रमाकांत यादव के पुत्र अरुणकांत यादव से हार गए थे।

रमाकांत यादव को टिकट देने पर सपा कार्यकर्ताओं में रोष है। शनिवार को काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सपा कार्यालय पहुंचे और उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव को त्याग पत्र सौंप कर फूलपुर पवई विधानसभा से प्रत्याशी बदलने की मांग की है। विधानसभा अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी सहित करीब 4500 कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा सौंपा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिला अध्यक्ष को इस्तीफा देने के बाद वह लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस्तीफा भेजेंगे। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने त्यागपत्र दिया है लेकिन उनका त्यागपत्र मंजूर नहीं किया गया है। कुछ दिन में सब कुछ ठीक हो जाएगा।

बता दें कि, समाजवादी पार्टी ने 2012 व 2017 के विधानसभा चुनाव में फूलपुर पवई सीट से श्याम बहादुर यादव को टिकट दिया था। 2012 में श्याम बहादुर को जीत हासिल हुए थी जबकि 2017 में बीजेपी प्रत्याशी अरुणकांत यादव से उन्हें हर का सामना करना पड़ा था। उस वक्त रमाकांत यादव भाजपा में थे, जो अब सपा में है और पार्टी ने रमाकांत को ही टिकट दे दिया है।


No comments