अनुराग ठाकुर ने सपा पर बोला हमला : कहा, रंगेश-अखिलेश का खेल देश के सामने आया
आजमगढ़ : जिले में हुए जहरीली शराब कांड पर मंगलवार को भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला किया। कहा कि शराब कांड ने रंगेश और अखिलेश का खेल फिर सामने ला दिया है। उन्होंने कहा कि बहन का बेटा रंगेश यादव सपा नेता के ही घर रहता था। अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन अखिलेश यादव चुप्पी साधे हुए हैं।
मीडिया से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि आंतकवादियों का सीधा तार सपा से जुड़ा मिला लेकिन अखिलेश चुप रहे। अहमदाबाद बम विस्फोट में न्यायालय का फैसला आया और आजमगढ़ के लोगों को सजा हुई लेकिन अखिलेश चुप रहे। अखिलेश ने आजमगढ़ को आतंकगढ़ बना दिया। अब शराब के मामले में सपा नेता के करीबी का नाम आने पर भी अखिलेश चुप हैं। अनुराग ने सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव के चार यार, गुंडे अपराधी माफिया और भ्रष्टाचार।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि रंगेश-अखिलेश का खेल एक बार फिर देश के सामने आया है, आतंकी और अखिलेश का कनेक्शन सामने आया है, जेल-बेल और अखिलेश का कनेक्शन सामने आया है, दलित बेटी का अपहरण और अखिलेश की पार्टी के नेता का खेल भी सामने नज़र आया है।
रंगेश-अखिलेश का खेल एक बार फिर देश के सामने आया है, आतंकी और अखिलेश का कनेक्शन सामने आया है, जेल-बेल और अखिलेश का कनेक्शन सामने आया है, दलित बेटी का अपहरण और अखिलेश की पार्टी के नेता का खेल भी सामने नज़र आया है: लखनऊ में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर pic.twitter.com/sSfcMuYlrw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2022
पुलिस ने पूर्व सांसद और फूलपुर से सपा प्रत्याशी रमाकांत यादव के रिश्तेदार रंगेश यादव सहित पांच पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
No comments