विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दहेज हत्या के आरोप में पति व ससुर गिरफ्तार
आजमगढ़ : तहबरपुर थाना पुलिस ने सोमवार को भिलौली चक जलाल गांव से दहेज हत्या के आरोप में पति व ससुर को गिरफ्तार किया है। ससुराल से मायके आई विवाहिता ने शनिवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के बाबा ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।
तहबरपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी लालसा यादव ने थाने में तहरीर दी थी कि मेरी पौत्री बबिता यादव पुत्री विनोद कुमार यादव की शादी पंकज यादव निवासी चकजलाल भिलौली खालसा के साथ 30 जून को हुई थी। दहेज में गाड़ी न मिलने पर शादी के बाद पति पंकज यादव, सास विद्या व ससुर बुधिराम उसे प्रताड़ित करते थे। 26 मार्च की रात करीब सात बजे पौत्री मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगा ली है, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मुकदमा कायम करते हुए आरोपितों की तलाश में जुट गई। प्रभारी ज्ञान चन्द्र शुक्ला ने आरोपित पति पंकज यादव व ससुर बुधिराम निवासी भिलौली चक जलाल को घर से गिरफ्तार किया है।
No comments