Breaking Reports

सर्पदंश से युवक की मौत, मचा कोहराम



आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मेंहनगर क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी 40 वर्षीय बलिराम पुत्र स्वरूप राम शनिवार को धान की रोपाई के लिए खेत में मेड़बंदी करने गया था। वह दोपहर में खेत से घर पहुँचा। घर में रखा बैग को उठा रहा था कि सर्प ने हाथ में डंस लिया। परिजन उसे लेकर खरिहानी बाजार में निजी डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया। बलिराम दो भाई में छोटा था। उसे एक बेटा व एक बेटी हैं। 

सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उपजिलाधिकारी प्रेमचंद मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर्पदंश की पुष्टि होने पर दैवीय आपदा प्रबंधन अनुग्रह सहायता कोष से चार लाख रुपये मृतक के पत्नी को सहायता प्रदान किया जाएगा ।

No comments